प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1.47 लाख लोगों के अकाउंट में भेजेंगे 700 करोड़ रुपये

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 14 नवंबर को दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 1.47 लाख लोगों के खाते में 700 करोड़ रुपये भेजेंगे। इसकी जानकारी शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा दी गई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर त्रिपुरा के इन लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये से भी अधिक जमा किए जाएंगे। पीएमओ ने कहा,‘त्रिपुरा की अनूठी भू-जलवायु स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की पहल के बाद विशेष रूप से इस राज्य के लिए कच्चा घर की परिभाषा बदल दी गई है, जिसके मद्देनजर कच्चे घरों में रहने वाले इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी पक्का घर बनाने के लिए निर्दिष्‍ट सहायता प्राप्त करने में सक्षम हो गए हैं।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *