राजस्थान की तुलना में यहां 33 रुपये सस्ता बिक रहा पेट्रोल
नई दिल्ली
केन्द्र सरकार और फिर कुछ राज्य सरकारों के फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। तब से ही उन कीमतों में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं की सरकार ने अभी तक वैट नहीं घटाया है जिसकी वजह से वहां के लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल प्रति लीटर 116.34 रुपये में बिक रहा है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में 82.96 रुपये ताजा कीमतें हैं। यानी दोनों शहरों के रेट में 33.38 रुपये प्रति लीटर का अंतर है।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये लीटर जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
