पात्र हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना के ऋण बैंकर्स तत्काल वितरण करें – ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में  बैंक प्रबंधको को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 10 एवं 20 हजार के प्रकरण प्राप्त हो रहे हैं, उनका दो दिवस के अंदर हितग्राहियों को बैंक में बुलाकर सम्मान के साथ उनका वितरण सुनिश्चित किया जाए। ताकि पथकर विक्रेता एवं हाथ ठेला कारोबारी बिना ब्याज ऋण का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय खड़ा कर सकें एवं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपनों को साकार कर सकें।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा 14 हजार हाथ ठेला एवं पथ कर विक्रेताओं के ऋण के प्रकरण प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत  विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *