गौरव सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने कहा नेता-अफसर बनें मेजबान, गृहमंत्री पहुंचे जम्बूरी मैदान
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश भर से भोपाल पहुंचने वाले आदिवासी समाज के लोगों को अतिथि भाव से लाने और वापस पहुंचाने का काम सरकार को करना है। इसलिए कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और इस काम में सहयोग करेंगे। इसके लिए जिलों को राज्य सरकार की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है ताकि किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पडेÞ।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एसपी-आईजी, कलेक्टर-कमिश्नर, मंत्रियों और विधायकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस की सभा को संबोधित करेंगे। इसलिए दूरस्थ गांवों से आने वाले आदिवासी समाज के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जाए। जिन बसों से आदिवासी बंधुओं को भोपाल लाने ले जाने का इंतजाम किया गया है वे बसें टोल फ्री रहेंगी।
सीएम ने कहा कि जनजातीय समाज के हितों को लेकर सरकार हर संभव कदम उठा रही है। पूरे कार्यक्रम की मानीटरिंग वे खुद मंत्रियों और संगठन के नेताओं के साथ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार इस दिन राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत आदिवासियों को घर-घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू कर रही है जिसके लिए आदिवासियों को ही राशन पहुंचाने का जिम्मा दिया जाएगा और इसके लिए उन्हें वाहन की उपलब्धता लोन के जरिये कराई जाएगी।
चौहान ने कहा कि जनजातीय समाज के हितों को लेकर सरकार हर संभव कदम उठा रही है। राजधानी में पूरे कार्यक्रम की मानीटरिंग वे खुद मंत्रियों और संगठन के नेताओं के साथ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार इस दिन राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत आदिवासियों को घर-घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू कर रही है जिसके लिए आदिवासियों को ही राशन पहुंचाने का जिम्मा दिया जाएगा और इसके लिए उन्हें वाहन की उपलब्धता लोन के जरिये कराई जाएगी ताकि उन्हें रोजगार भी मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 नवम्बर को जम्बूरी मैदान में होने वाली सभा के लिए तैयार किए जा रहे मंच और सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने आज गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जम्बूरी मैदान पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश के पुलिस अफसरों के साथ एसपीजी की टीम ने उनसे सुरक्षा के मद्देनजर किए जा रहे इंतजाम की जानकारी दी और मंत्री मिश्रा ने चाक चौबंद सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश अफसरों को दिए। मंत्री मिश्रा ने सभा स्थल पर बनाए जा रहे डोम और अन्य स्थानों को भी घूमकर देखा। शाम को सीएम भी यहां दौरा करने वाले हैं।
