अस्पताल में पिछले 30 साल से टॉयलेट का पानी पी रहे थे डॉक्टर और मरीज, ऐसे पकड़ में आई गलती

टोक्यो
जापान के लोग अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं। उन्हें डिसिप्लिन में रहना पसंद है और वह अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखते हैं। लेकिन हाल ही में जापान से सामने आई एक घटना ने दुनिया को हैरान कर दिया है। यहां एक अस्पताल में पिछले 30 सालों से जिस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था वह टॉयलेट का था। जी हां, यह जानकर किसी का भी मन खराब हो जाए लेकिन अस्पताल वालों को अब जाकर इसका पता चला है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के कर्मचारियों और भर्ती मरीजों को हाल ही में एहसास हुआ कि वह लगभग 30 साल से शौचालय के पानी को पीने के पानी के रूप में 'गलती से' इस्तेमाल कर रहे थे। इतने सालों में कभी भी इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओसाका विश्वविद्यालय अस्पताल ने 20 अक्टूबर को बताया कि पाइप लाइन गलत तरीके से बिछाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *