मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

भोपाल
कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय यादव के बेटे ने जबलपुर स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार ली है। जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि संजय यादव के बेटे ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हमने मौके से सुसाइड नोट और पिस्टल को बरामद कर लिया है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आ सकी है कि सुसाइड नोट में संजय यादव के बेटे ने आत्महत्या की वजह क्या बताई है।

संजय सिंह के 17 साल के बेट विभव ने गुरुवार को गोरखपुर हाथीताल स्थित विधायक निवास पर खुद को गोली मार ली। विभव ने खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान दे दी, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लौग पहुंचे। कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो मौके पर विभव का चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि विभव ने किस वजह से आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विभव ने जिस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी वह संजय यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर थी। इस रिवाल्वर को संजय अपने साथ रखते थे। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त संजय घर पर नहीं थे जबकि सीमा यादव किसी काम से भोपाल गई थीं। वहीं विभव का बड़ाई भाई पेट्रोल पंप गया था। इस वक्त विभव घर पर अकेला था औ उसने कमरे में खुद को बंद करके आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *