मुक्केबाज अरुंधति की याचिका पर कोर्ट ने BFI से मांगा जवाब

नई दिल्ली
दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्की में महिलाओं की आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति चौधरी के नाम पर विचार नहीं करने के खिलाफ याचिका पर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) से जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि यदि खिलाड़ी असंतुष्ट महसूस करेंगे तो वे देश के लिए क्या करेंगे।

कोर्ट ने 19 वर्षीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी की याचिका पर बीएफआई और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किए। याचिकाकर्ता चौधरी ने कहा है कि ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का चयन ‘ट्रायल’ के बगैर किया गया।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने चौधरी को विषय में बोरगोहेन को पक्षकार बनाने की छूट देते हुए कहा कि अदालत याचिकाकर्ता की दलील की पड़ताल नहीं कर सकती, या बोरगोहेन के समर्थन में कोई आदेश जारी नहीं कर सकती है। अदालत ने याचिका आगे सुनवाई के लिए 22 नवंबर को सूचीबद्ध कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *