युवक को गए थे बंधक से मुक्त कराने, दबिश दिया तो 4 करोड़ के क्रिकेट सट्टा का हुआ पदार्फाश

भिलाई
अपहरण की सूचना मिलने के बाद भिलाई नगर की पुलिस ने युवक को बंधन से मुक्त कराने के लिए अपेक्स सोल्युशन कंपनी के अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 308 में दबिश दिया जहां पर पुलिस ने तीन राज्यों के 12 युवकों को गिरफ्तार किया जो क्रिकेट मैच में 4 करोड़ रुपये का सट्टा लगा रहे थे।

हिमांशु मिश्रा को कुछ लोग जबरदस्ती तालपुरी भिलाई नगर के फ्लैट नं. 308 में जबरदस्ती बंधक बनाकरइ ले गए और उसे छोड?े के बदले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। हिमांशु के भाई अरुण मिश्रा ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां करीब 4 करोड़ रुपये के क्रिकेट में सट्टे लगाने के पैसे के लेन-देन का राजफाश किया। इस मामले में पुलिस ने तीन राज्यों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 35 नग मोबाइल, 2 लैपटाप जब्त किया गया है साथ कई बैंकों के 12 खातों से लेनदेन की जानकारी भी पुलिस को लगी। पैसों के लेन-देन के चलते आरोपिपों ने युवक को बंधक बना लिया था, जिसे पुलिस ने उनके पास से मुक्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *