प्रियंका गांधी के लिए कार्यालय की तलाश अधूरी, चार महीने से है भवन की तलाश

प्रयागराज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यालय के लिए भवन की तलाश चार महीने में भी पूरी नहीं हो सकी है। जबकि, चुनाव नजदीक आता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर महासचिव प्रियंका गांधी के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय चार महीने पहले ही लिया गया था।

महासचिव ने इसके लिए यहां के कई नेताओं को कार्यालय के लिए भवन की तलाश करने का निर्देश दिया था। कार्यालय के लिए मकान काफी बढ़ा होना चाहिए। जहां सुरक्षा में लगे जवानों के रहने का भी इंतजाम हो सके। प्रियंका गांधी के स्वराज भवन में रुकने की बात भी कही जा रही है। जबकि, राजनीतिक मूवमेंट का सारा काम उनके कार्यालय से संचालित होना है। वहां प्रियंका के कार्यालय से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों की टीम भी तैनात रहेगी।

इसके लिए पार्टी की ओर से 20 हजार रुपये मासिक किराया देने की बात कही जा रही है।लेकिन, अभी तक उनके कार्यालय के लिए मकान नहीं ढूंढा जा सका है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि दरअसल मकान तो कई देखे गए लेकिन कोई किराए पर मकान देने को तैयार नहीं है। उन्हें जैसे ही कार्यालय खोलने की बात बताई जा रही है, वैसे ही जवाब नहीं आ रहा है। इस वजह से मामला लटकता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *