RSS कार्यकर्ता को धर्मांतरण न करने पर पलायन की धमकी
मेरठ
मेरठ जनपद के खरखौदा में आरएसएस कार्यकर्ता कुलदीप त्यागी उर्फ बबलू ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया कि उस पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर पलायन की धमकी दी जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कुलदीप त्यागी एक सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। लेखपाल ने भी इसकी जांच रिपोर्ट दी है। दूसरे समुदाय के लोग कब्जे का विरोध करते हैं। इसके चलते ऐसा आरोप लगाया गया है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में कुलदीप त्यागी उर्फ बबलू ने खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताकर कहा कि उनका गांव मुस्लिम बाहुल्य है। आरोप है कि 24 अक्तूबर की शाम सात बजे दूसरे समुदाय के लोग घर में घुस गए। उसे धमकी दी कि वह परिवार सहित धर्मांतरण कर लें अन्यथा 15 दिन में गांव छोड़कर चला जाए।
