अदालत ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में 11 साल जेल की सजा सुनाई

ढाका
बांग्लादेश की एक अदालत ने देश के पूर्व शीर्ष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में 11 साल जेल की सजा सुनाई है। देश में अल्पसंख्यक समुदाय के पहले मुख्य न्यायाधीश पर लॉन्ड्रिंग और विश्वास भंग करने संबंधी दो मामलों में यह सजा सुनाई गई है।

अदालत ने अपने फैसले में सिन्हा को धनशोधन का मुख्य लाभार्थी बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, 70 वर्षीय सिन्हा किसान बैंक (अब पद्म बैंक) से लिए गए चार करोड़ रुपये के शोधन से जुड़े एक मामले में 11 साल की सजा सुनाई गई थी।

मामले में 10 अन्य लोगों में से मोहम्मद शाहजहां और निरंजन चंद्र साहा को बरी कर दिया गया है। इनके खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए। अन्य को जेल की सजा व जुर्माना लगाया गया है। सिन्हा ने जनवरी, 2015 में देश के 21वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *