गिरिडीह में छठ के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत

गिरिडीह
महापर्व छठ की तैयारी बिहार-झारखंड में चल रही है। इस दौरान गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया। चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी की उम्र 10 साल से कम है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में छठ का उत्सव मातम में बदल गया, जब उसरी नदी में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। खरना के मौके पर महिलाओं के साथ बच्चे स्नान करने नदी में गए थे।

आनन-फानन में लाया गया अस्पताल
मृतकों में महेश सिंह का बेटा मुन्ना सिंह, मदन सिंह की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी और अजय शर्मा (बोकारो) की बेटी दीक्षा कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। आनन-फानन में बच्चों को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, मगर किसी को बचाया नहीं जा सका। नदी में पानी काफी था और इन बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम है। दीक्षा छठ पूजा के लिए बोकारो से अपने नानी घर मंगरोडीह आई थी। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *