सिंधी समाज कराएगा 11 जोड़ों का निशुल्क विवाह, रिसेप्शन का नहीं होगा आयोजन
रायपुर। सिन्धु एकता संघ सिंधी समाज रायपुर अपने 19 वर्ष में भी 11 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह कराएगा, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा। सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और सभी जोड़ों का एक साथ बारात निकाली जाएगी। इसके लिए समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया।
संघ के संस्थापक सुभाष बजाज व अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा जानकारी देते हुए बताया कि सिंधी समाज के मध्यम वर्ग को राहत देना ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस आयोजन में विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को घर गृहस्थी बसाने के लिए जरूरी सभी सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा इस आयोजन में शामिल जोड़े अलग से रिसेप्शन का आयोजन नहीं करेंगे। सभी जोड़ों की बारात एकसाथ निकाली जाएगी। सुबह से शाम तक के कार्यक्रम तय समय पर होंगे। वहीं दूल्हा-दुल्हन के लिए नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।
सामूहिक विवाह में इच्छुक समाज के लोग पंडरी में ज्ञानू उदासी और नर्मदापारा में संतोष डोडानी से मिलकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य शहरों में तिल्दा में विजय वाधवानी, भाटापारा में राजेश छाबडि?ा और कैलाश बालानी से संपर्क करना होगा। इसके अलावा धमतरी में हीरा नरसिंघानी, दुर्ग में राम खत्री, राजनांदगांव में गुरमुख वाधवा, बिलासपुर में गोवर्धन लालवानी व मनोहर खटवानी से मिलकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
सिन्धु एकता संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 9 जनवरी 2022 को झूलेलाल धाम श्यामनगर रायपुर में आयोजन के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारत चंदवानी ,सुभाष बजाज, चंद्र कुमार माखीजा, ज्ञानू उदासी, महेश दरयानी, तनेश आहूजा, श्याम गजवानी, रिक्की जुड़ानी, सूरज जेठानी, सुरेंद्र जसरानी, प्रेम सोनी, संगीत बजाज कुमार बोधवानी, चंदन पंजवानी, योगेश नानवानी, राकेश लुडवानी, राजू चंदनानी, मनोहर नागदेव, महेश वाधवानी, भरत मन्धानी, देवेंद्र माखीजा, सागर खटवानी, अमित मूलचंदानी समेत आदि शामिल रहे।
