UG-PG के छात्र अब 20 नवंबर तक विषय बदलने सहित विषय का चयन कर आवेदन कर सकते

भोपाल
मध्यप्रदेश में MP College UG और PG के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल MP College में एडमिशन ले चुके छात्र 8 नवंबर से अपने विषय बदलने सहित विषय का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। दरअसल 20 नवंबर के बाद आवेदन करने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इस मामले में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का कहना है कि छात्रों को 20 नवंबर तक सभी ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन विकल्प दिया गया है।

छात्र मेजर, माइनर वैकल्पिक सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन 20 नवंबर तक जारी रहेंगे। विषय चुनाव के लिए विषय बदलने के नियम और शर्तों में बदलाव किया गया है। दरअसल MP College के छात्रों द्वारा UG और PG के निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर विषय परिवर्तित किए जा सकते हैं। इसके लिए कार्रवाई पूरी की जा रही है।

छात्र MP Online के epravesh.mponline.gov.in के पोर्टल के माध्यम से विषय परिवर्तन करने संबंधी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कक्षा परिवर्तन संबंधी कार्रवाई के लिए छात्रों को कॉलेज में उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अलावा 2021-22 में विषय परिवर्तन के लिए आवेदन के प्रारूप पत्र के साथ छात्रों को आवेदन करना होगा।

वही आवेदन के प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग के नवीन निर्देश पर तैयार किए गए हैं। पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन के बाद प्रत्येक कॉलेज द्वारा छात्रों को आवेदन पत्र का प्रारूप अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। कॉलेज में प्रवेश से पहले छात्रों को वैक्सीन का डोज लगवाना अनिवार्य किया गया है।

वही म्यूजिक ऐसे छात्र जिन्होंने 30 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। ऐसे छात्र को वैक्सीनेशन ना होने की स्थिति में भी कॉलेज आने की अनुमति दी गई है। 8 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र 20 नवंबर से ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर अपने यूजी और पीजी कोर्सों के चुने हुए विषयों का बदलाव कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *