गौठानों में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

राजनांदगांव। जिले में सभी विकासखंडों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान में  पारंपरिक विधि विधान से गौ पूजा की एवं गायों को खिचड़ी खिलाई। गौठान में ढोल, नगाड़े एवं राऊत नाचा के साथ धूमधाम से गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया। ग्रामवासियों ने पैरा दान करने का संकल्प लिया। ओम सांई नाथ तथा जय बाबा कुटी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने गौ पूजा की। इस अवसर पर दूध, दही खा के माखन चोर कहायोज्, नंद बाबा के नौ लाख गईयाज्, वृंदावन के कुंज गलियन में सखियन शोर मचायेज्, जय-जय सीतारामज् जैसे गीतों से गौठान में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, उप संचालक पशुपालन डॉ. राजीव देवरस, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता, जनपद सीईओ श्री एसके ओझा, मनरेगा के श्री फैज मेनन, बीपीएम श्री सुशील श्रीवास्तव, सरपंच श्रीमती अंजु साहू, सचिव श्री आशुतोष राजपूत, पंच एवं सभापति गौठान समिति श्री संदीप साहू, श्री भूषण साहू, एडीओ श्री बलबीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *