जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर PM मोदी आएंगे राजधानी ,मंच पर सिर्फ आदिवासी नेता

भोपाल

शिवराज सरकार 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम करने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। पीएम का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। इसके अनुसार वे करीब 3 घंटे भोपाल में रहेंगे। अमर शहीद बिरसा मुंडा के जन्म जंयती पर जंबूरी मैदान में आयोजित इस जनजातीय महासम्मेलन आयोजन में प्रदेश भर के करीब 2 लाख आदिवासियों को लाने की तैयारी है। प्रवास के दौरान मोदी पुननिर्मित वर्ल्ड क्लास हबीबगंज रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर देश को समर्पित करेंगे।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में हाेगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करीब 2 लाख आदिवासियों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें दोपहर 12 से 2 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। यहां स्व सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जा ही है। इसका प्रधानमंत्री का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री का भाषण करीब 20 से 25 मिनट का होगा। इससे पहले राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण होगा।

स्वागत भाषण केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते देंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले फिल्म गायक कैलाश खेर व चेन्नई पारंपरिक मांदल पर शिवमणि की प्रस्तुति भी होगी। मोदी यहां से दोपहर 2 बजे हबीबगंज स्टेशन रवाना हो जाएंगे। सोलर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ऊर्जा साक्षरता मिशन प्रारंभ करने जा रही है। इसका शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे।

अभियान में प्रदेश में स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के विषय में रोचक ढंग से आधारभूत जानकारी दी जाएगी, ताकि ऊर्जा संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रति बचपन से जागरूक करना है। सरकार का दावा है कि अपने किस्म का विश्व में पहला अभियान होगा।

स्किल सेल मिशन का पायलेट कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रधानमंत्री राज्य स्किल सेल मिशन का पायलेट कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे। इस दौरान पहले रोगी का ब्लड सैंपल लिया जाएगा। बता दें कि स्किल सेल एक जेनेटिक बीमारी है। सामान्य रूप में हमारे शरीर में लाल रक्त कण प्लेट की तरह चपटे और गोल होते हैं। यह रक्त वाहिकाओं में आसानी से आवाजाही कर पाते हैं, लेकिन यदि जीन असामान्य हैं तो इसके कारण लाल रक्त कण प्लेट की तरह गोल न होकर अर्धचंद्राकार रूप में दिखाई देते हैं। इस वजह से यह रक्त वाहिकाओं में ठीक तरह से आवागमन नहीं कर पाते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसके कारण मरीज को एनीमिया की समस्या होती है। आदिवासियों में यह रोग तेजी से पनप रहा है। स्किल सेल रोग अधिकतर उन उन इलाकों में ज्यादा होता है, जो अविकसित होते हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे यह घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक वनों के प्रबंधन के अधिकार ग्राम सभाओं को सौंपे जाने की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही अनुसुचित जनजाति साहूकार एक्ट को लागू किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री आदिवासियों से जुड़ी कोई बड़ी योजना का ऐलान भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *