5 लाख लोगों की ड्यू डेट पूरी, नहीं लग सके कोविड टीके
भोपाल
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग इस बारे में लोगों को बार बार जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोगों द्वारा लापरवाही की जा रही है। नतीजा जिले के पांच लाख ऐसे लोग हैं जिनकी ड्यू डेट पूरी हो जाने के बाद भी टीके नहीं लग सके।
डोर टू डोर अभियान 15 से
जिले में फर्स्ट डोज के लिए 1,94,9500 का टारगेट तय किया गया था। यह टारगेट सितंबर महीने में ही अचीव कर लिया गया था,लेकिन इसके बाद से ही पूरा अमला त्योहारी सीजन में लग गया। मसलन वैक्सीनेशन बढ़ाने की कवायद नए सिरे शुरू नहीं की गई और अब तक पांच लाख के करीब लोगों के सेकंड डोज पेंडिंग हैं। अब इन्हें खोजने में टीकाकरण टीम पसीने छूट रहे हैं। अब फर्स्ट डोज के टारगेट पूरा होने के एक महीने बाद डोर टू डोर दस्तक अभियान 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच प्लानिंग की जा रही है।
कल मिले 6 पॉजिटिव केस
प्रदेश में कोरोना के केसों थोड़ी राहत जरूर है,लेकिन नए आधा दर्जन केस अभी भी आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर में कुल 6 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 792894 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। पिछली शाम स्वास्थ्य संचालनालय के डेटा के मुताबिक कि 52999 सैंपलों की जांच में प्रदेश में 6 नए केस मिले हैं। इनमें से 3 इंदौर,2 भोपाल एवं एक केस बड़वानी में मिले हैं। साथ ही 8 मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अभी वर्तमान में112 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
आज ये है स्थिति
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. उपेंद्र दुबे ने बताया कि आज भाईदोज त्योहार के चलते ज्यादातर हेल्थ कार्यकता अवकाश पर हैं बावजूद इसके 50 से अधिक सेंटरों में टीकाकरण की व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार से फिर रूटीन सेंटर चालू हो सकेंगे। इसमें टीकाकरण में इजाफे की संभावना है।
