सिमाला प्रसाद ने पहली बार में की UPSC की परीक्षा पास
नई दिल्ली
आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। वह साल 2010 बैच की अधिकारी हैं और नक्सली क्षेत्र में अपने बेखौफ अंदाज में ड्यूटी करने के लिए जानी जाती हैं।
उनके पिता डॉक्टर भागीरथ प्रसाद भी आईएएस अधिकारी रहे हैं। इसके बाद वह राजनीति में आए और सांसद बने। उनकी मां मेहरुन्निसा परवेज जानी-मानी साहित्यकार हैं। उन्हें पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। सिमाला का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। उन्होंने सेल्फ स्टडी से ही आईपीएस अधिकारी बनने तक का सफर तय किया और कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में पीजी किया है और गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।
उन्हें पहली पोस्टिंग डीएसपी के तौर पर मिली थी, इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और फिर आईपीएस अधिकारी बनीं। सिमाला काफी टैलेंटेड हैं और यही वजह है कि वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सिमाला ने फिल्म अलिफ में शम्मी का रोल निभाया था। इस फिल्म में मदरसे से स्कूल तक की कहानी को दर्शाया गया था। ये फिल्म तालीम की अहमियत को बताती है, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली में फिल्म निदेशक जैगाम से उनकी मुलाकात हुई थी। वो अपनी फिल्म अलिफ के लिए किरदार तलाश रहे थे। जिसमें उन्होंने मुझे चांस दिया।
