24 घंटों में मिले कोरोना 12729 नए मरीज और 221 लोगों की मौत

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में शुक्रवार (05 नवंबर) को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार (05 नवंबर) को भारत में बीते 24 घंटो में 12,729 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 221 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान बीते एक दिन में 12,165 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,48,922 है।

देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,59,873 है। वहीं अब तक कुल रिकवरी हुई 33724959 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,07,70,46,116 (1.07 करोड़) है। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.23 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.90 फीसदी है, जो पिछले 32 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। वहीं कोरोना विकिली पॉजिटिव रेट 1.25 प्रतिशत है, जो 42 दिनों से 2 फीसदी से कम है। देश में अब तक 61.30 करोड़ कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *