पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान का प्रमोशन, IAF में मिली यह जिम्मेदारी

 नई दिल्ली
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का प्रमोशन हो गया है। उन्हें अब ग्रुप कैप्टन बनाया गया है। पाकिस्तानी फाइटर जेट एफ-16 के साथ डॉग फाइट करने वाले अभिनंदन को शौर्य चक्र से नवाजा जा चुका है। अभिनंदन ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अमेरिकी एफ-16 को मार गिराया था। सूत्रों ने बताया कि एयरफोर्स के बहादुर अधिकारी का प्रमोशन हो गया है और वह अब ग्रुप कैप्टन होंगे। उन्हें जल्द ही नई रैंक सौंपी जाएगी। ग्रुप कैप्टन भारतीय थल सेना के कर्नल रैंक के बराबर है।

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में की गई आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक के बाद उपजे तनाव के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की थी। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 विमान को गिरा दिया था। हालांकि, उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था और इजेक्ट करने के बाद वह पीओके में जा गिर थे। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने सकुशल उन्हें वापस भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *