24 घंटे के अंदर इन देशों में कोरोना के ‘0’ केस, एक की सीमा भारत से सटी

 नई दिल्ली

कोरोना महामारी को फैले दो साल होने वाले हैं। इस दौरान महामारी के खिलाफ काफी कुछ हासिल किया गया और कई देशों ने इससे लड़ने के लिए अपनी वैक्सीन निर्मित की। हालांकि, दुनियाभर में अब तक इस संक्रमण के 24 करोड़ से ज्यादा मामले आ चुके हैं और 50 लाख से ज्यादा मरीज दम तोड़ चुके हैं लेकिन हाल के हफ्तों में महामारी की रफ्तार धीमी पड़ी है।

उदाहरण के लिए भारत में मंगलवार को कोरोना के सिर्फ 10 हजार 423 नए मामले दर्ज किए गए। एक्टिव केसों की संख्या भी कम होकर 1 लाथ 53 हजार 776 हो गई जो बीते 250 दिनों में सबसे कम है। लगातार 25 दिनों से भारत में कोरोना के नए केसों की संख्या 20 हजार से नीचे है।

कई देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने महामारी पर पूरी तरह काबू पा लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना प्रभावित सभी देशों की एक सूची तैयार की है और बीते 24 घंटे में आए नए कोरोना केसों के आधार पर इसे अपडेट किया जाता है। नए आंकड़ों के मुताबिक, ऐसे कई देश हैं जहां पिछले एक दिन में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *