बिजली अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

भोपाल
प्रदेश के 35 हजार बिजली अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि के एरियर की राशि का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। मंगलवार को बिजली कंपनियों ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बाकी मांगों पर भी सहमति बनी है। इसके बाद बिजली अधिकारी, कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। बताया जा रहा है कि यूनाइटेड फोरम के नेतृत्व में सोमवार से हड़ताल की जा रही थी, जिसके कारण बिजली विभाग का कामकाज प्रभावित होने लगा था। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होने लगी थी। इसे देखते हुए ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने ने वल्लभ भवन में फोरम के प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुलाई थी। फोरम के संयोजक वीकेएस परिहार ने बताया कि सभी विषयों पर चर्चा के बाद सहमति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *