दुनिया भर में 5200 स्क्रीन पर रिलीज हो सकती है सूर्यवंशी
सूर्यवंशी की रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह खास रोल में हैं। फिल्म दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे दुनिया भर में 5200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ रणवीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 का टीजर भी फिल्म के साथ अटैच होगा, जो केवल थिएटर्स में ही दिखाई देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय सूर्यवंशी डोमेस्टिक रीजन में 4000 स्क्रीन लाइनअप हैं। विदेशी स्क्रीन रिलीज के मामले में फिल्म 1250 प्लस स्क्रीन पर 1000 प्रिंटों के साथ रिलीज हो रही है। फिल्म के 30 करोड़ रुपए के आसपास ओपनिंग करने की उम्मीद है।
83 का खास टीजर होगा अटैच
टीम 83 भी रिलीज को खास अंदाज में करने की प्लानिंग चल रही है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और कबीर खान ने दुनिया भर में सिनेमा हॉल में सूर्यवंशी के प्रिंट के लिए विशेष रूप से 83 के टीजर को जोड़कर एक अनूठी रणनीति तैयार की है। इसका मतलब यह है कि 83 का आधिकारिक टीजर लॉन्च डिजिटल दुनिया पर ही किया जाएगा, केवल अधिकतम लोगों ने सूर्यवंशी की शुरूआत से पहले बड़ी स्क्रीन पर टीजर देख सकेंगे। फिल्म का ओरिजिनल बजट 135 करोड़ था। क्योंकि, फिल्म की रिलीज डेट करीब आ चुकी थी इसलिए तकरीबन 25 करोड़ रुपए का प्रमोशन बजट खर्च कर दिया गया था। फिल्म की कहानी एंटी टेरर आॅपरेशन पर है। अक्षय कुमार एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के आला अफसर हैं। उन पर मुंबई को टेरर अटैक से बचाने की जिम्मेदारी है। इस काम में सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह भी साथ देंगे।
एक स्टंट सीन के शूटिंग में लगा एक हफ्त्ता
फिल्म में एक स्टंट सीन है, जिसमें अक्षय कुमार हेलिकॉप्टर से जंप करते हैं। इस सीन को शूट करने में करीब एक हफ्ता लगा था। प्रोडक्शन के सूत्र बताते हैं कि यह सीन फिल्म की हाईलाइट बनेगा। एक और बात यह भी है कि फिल्म में सारे एक्टर्स ने खुद स्टंट किए हैं।
