विस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि-भारत को विभिन्न त्यौहारों का देश कहा जाता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का दीप-पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है। यह पर्व रोशनी का है, और अंधकार को दूर करता है, इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पहुॅचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है। दीपावली का त्यौहार भारत की एकता-अखंडता, भाई-चारे, सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक भी है।

डॉ. महंत ने गोवर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुुए कहा कि-गोधन हमारी कृषि का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण, संवर्धन और उन्नयन की दिशा में और अधिक प्रयास किये जाने चाहिए। डॉ  महंत ने कहा कि भाई-दूज का पर्व भाई और बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है। डॉ. महंत ने कहा कि-दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है जब हमारे भीतर का अंधकार दूर हो। डॉ. महंत ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को धन, सुख-समृद्धि, सफलता एवं  सम्पन्नता का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया प्रकाश लेकर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *