मिट्टी एवं गोबर के दीपक बेचने पर नहीं लगेगा कोई कर

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि स्थानीय/ग्रामीण कारीगरों एवं गरीब महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों के द्वारा दीपावली पर्व के लिए निर्मित मिट्टी एवं गोबर के दीपक/दीप मालाएँ तथा विभिन्न धार्मिक प्रतीकों के विक्रय के लिए नगरीय क्षेत्रों में बाजार एवं तहबाजारी के साथ ही अन्य किसी भी प्रकार का कोई कर/फीस नही लगेगी। यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय कौशल एवं इस पर आधारित स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों के विक्रय को बढ़ाने के उद्देश्य से "वोकल फॉर लोकल" का निर्णय लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *