विकास कार्य न होने पर महिला ने किया समाधि लेने का प्रयास

 आगरा 
आगरा। विकास कार्यों की मांग को लेकर एक महीने सेधरने पर बैठी सावित्री देवी की जब बात नहीं सुनी गई तो सिोमवार को उन्होंने गड्ढा खुदवाकर समाधि लेने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पहुंच गई। फिर उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला गया।

समाजसेवी सावित्री देवी ने बताया कि धनौली से अजीजपुर, प्रभुकुंज कालोनी, विकास नगर, कंचनपुर, सिरौली, जारुआ कटरा, बमरौली अहीर, बाईपुर, खेड़ा भगौर आदि गांव को लिंक मार्ग है। इस मार्ग के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए नाला नहीं है। पानी लिंक मार्ग और बस्तियों में भरा रहता है। इससे डामर उखड़ गई है। आरसीसी टूट गई है। गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहां से पैदल न ही वाहनों से लोग गुजर पाते हैं। ये समस्या करीब 15 साल से है। मार्ग व नाला निर्माण के लिए दो बार धरने दे चुके हैं। अधिकारियों को कई शिकायती पत्र लिख चुके हैं। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे आजिज़ आए ग्रामीणों ने धनौली रोड पर समाधि लेने का निर्णय लिया। उन्होंने सोमवार को एक गद्दा भी खोद लिया है। सुबह करीब नौ बजे सावित्री समाधि लेने की तैयारी में जुट गई। इसकी जानकारी पर पुलिस आ गई। सुबह करीब 10 बजे सावित्री देवी ने गद्दे में बैठकर समाधि ले ली। इस दौरान लोकेश तोमर, सतेंद्र, सचिन निगम, घनश्याम अग्रवाल, प्रवेश चक, मीना देवी, पुष्पा देवी, संजय कृष्ण आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *