केंद्र सरकार ने कार्यालयों में चलाया सफाई अभियान,कमाए 40 करोड़

नई दिल्‍ली
एक बड़े सफाई अभियान में, केंद्र सरकार के कार्यालयों से 13.73 लाख से ज्‍यादा फाइलें क्लियर कर दी गई हैं। पिछले एक महीने में ऐसा करके भारत सरकार ने अपने ऑफिसेज में करीब 8 लाख वर्ग फीट जगह खाली करा ली है। इतने एरिया में राष्‍ट्रपति भवन जैसी चार इमारतें आ जातीं। राष्‍ट्रपति भवन का फ्लोर एरिया 2 लाख वर्ग फीट है।यह कवायद भारत सरकार के लंबित मामलों को निपटाने के एक खास अभियान के तहत चली।

कार्मिक राज्‍य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने  2 अक्‍टूबर को लॉन्‍च इस अभियान की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा क‍ि सरकार ने इस दौरान कबाड़ बेचकर 40 करोड़ रुपये कमाए हैं।

एक महीने में क्‍या-क्‍या क्लियर?
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) के शीर्ष अधिकारियों संग बैठक में अभियान के नतीजों की समीक्षा हुई। सिंह ने कहा कि 15.23 लाख फाइलों की पहचान की गई थी जिनमें से 13.73 लाख से ज्‍यादा फाइलें क्लियर कर दी गई हैं। इसी तरह 3.28 लाख जन शिकायतों के लक्ष्‍य में से 2.91 लाख फाइलों पर 30 दिन के भीतर ऐक्‍शन लिया गया। सांसदों की 11,057 चिट्ठियों में से 8,282 को एंटरटेन किया गया। यही नहीं, 834 में से 685 नियमों और प्रक्रियाओं को इस दौरान और सरल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *