24 घंटों में मिले 10423 कोरोना केस, एक्टिव मामले भी 250 दिन बाद सबसे कम

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीरे-धीरे थम रही है। मंगलवार (02 नवंबर) को देश में कोविड-19 के दैनिक आंकड़े 11 हजार से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 10,423 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 443 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटे में 15,021 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 53 हजार 776 है। जो 250 दिनों में सबसे कम हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *