राजबाड़ा में कपडे की दुकान में लगी आग, भीड़ में मची अफरा-तफरी

इंदौर

इंदौर में राजबाड़ा में गारमेंट्स शॉप सोमवार दोपहर धधक उठी। दुकान की इमारत से तेज लपटें उठीं और आसपास का इलाका धुएं से घिर गया। दीपावली की खरीदारी करने आई भीड़ में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में ऊनी कपड़े भी भरे हुए थे।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, कंट्रोल रूम पर 1 बजे सूचना मिली कि शिव विलास पैलेस के पास अग्रवाल स्टोर्स में आग लगी है। यहां तलघर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से काफी धुआं फैल गया। यहां गांधी हॉल से दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू करना शुरू किया। करीब दो टैंक पानी डालकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग तो बुझ गई है, लेकिन अंदर से लगातार कपड़ों के कारण धुआं निकल रहा है।

व्यापारियों ने दुकानें खाली कीं, ट्रैफिक रोका
आग लगने की वजह से आसपास के व्यापारियों ने दुकान से सामान हटाना शुरू कर दिया था। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने करीब दो टैंक पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग तलघर में लगी थी। इसमें ऊनी कपड़े होने की वजह से काफी धुआं उठा। यहां पर एमजी रोड और यातायात थाने की पुलिस ने घटना के दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया। इसमें कई वाहन चालक उलझते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *