प्रदेश बैंक कर्मचारियों ने गोवर्धन पूजा के लिए छुट्टी मांगी

भोपाल
 मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारियों ने दीपावली के दूसरे दिन दिनांक 5 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के लिए छुट्टी मांगी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा व संयोजक संजीव सबलोक का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत बैंक कर्मचारियों के अवकाश की घोषणा कर सकते हैं।

भारत के कई राज्यों में गोवर्धन पूजा के लिए बैंक की छुट्टी
वीके शर्मा ने बताया कि भारत के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, सिक्किम, कर्नाटक, गुजरात आदि राज्यों में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित किया जा चुका है, लेकिन अब तक मध्यप्रदेश में घोषित नहीं किया गया है। अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश सबसे कम अवकाश घोषित करने वाले राज्यों में जाना जाता है।

वर्ष 2021 में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में त्योहारों के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 अवकाश घोषित किए गए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने 18 अवकाश ही घोषित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *