ONLINE गेम में युवक ने गंवाए 10 लाख रुपए, ट्रेन से कटकर दी जान

राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ऑनलाइन गेम ने युवक की जिंदगी छीन ली। युवक ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। उसका सिर और धड़ अलग-अलग हो गए। युवक ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार गया था। उसने कर्ज लिए थे। इसकी वजह से दबाव में था और एक महीने से वह खुमसुम रहता था।

घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।

10 लाख रुपए गंवा चुका था
विनोद को जानने वालों के मुताबिक युवक को तीन महीने पहले मोबाइल पर 3 पत्ती गेम खेल रहा था। उसे उसकी लत लग गई थी। तीन बत्ती गेम खेलने के लिए उसने अपनी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों से रुपए लिए थे। इसमें वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था।

पहले भी फांसी का कर चुका है प्रयास
विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। विनोद शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं। कुछ दिन पहले वह घर में फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन परिवार वालों की नजर पड़ गई तो उसे बचा लिया गया।

पिता बडे़ किसान, ब्यावरा में कॉम्प्लेक्स
विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। साथ ही ब्यावरा में भोपाल रोड पर सरपंच ढाबे के पास उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं। सभी किराए पर हैं। विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। यहां वह दिनभर बैठा रहता था। ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेलने की लत यहीं से पड़ी। वह गेम में रकम हारता गया और दुकानदारों से लेता गया। तीन महीने में ही उसने 10 लाख रुपए हार गए। इसमें आधा से ज्यादा कर्ज लिए हुए था। ब्यावरा देहता थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस मंगलवार को पीएम कराएगी। परिवार का बयान लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *