सौतेले पिता ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली के अमर कालोनी इलाके में सौतेले पिता ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस कोदी जिसकेबाद पोक्सो एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बच्चीका मेडिकल कराने के बाद काउंसलिंग करा रही है। जानकारी केअनुसार पीड़िता सपना (परिवर्तित नाम) मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। उसने पहले पति को छोड़ने के बाद दिल्ली में एक अन्य शख्स के साथ शादी करके रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पहले शादी से हुई सात साल की बेटी भी रहती थी। पूरा परिवार एक कोठी में स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। आरोपी कई दिन तक अपनी सात साल की सौतेली बेटीको अपने पास सुला कर दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची ने शुक्रवार को अपनी मां से दुष्कर्म की बात बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *