दिल्ली की फिजा रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने बदली, अक्टूबर में हवा 4 साल में सबसे अच्छी

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में एक विस्तारित मानसून के मौसम और अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण दिल्ली में चार साल में पहली बार इस महीने में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। पिछले चार साल में यह पहला मौका है जब दिल्ली में अक्टूबर में वायु गुणवत्ता एक भी दिन ''बहुत खराब'' या ''गंभीर'' श्रेणी में नहीं रही। राजधानी में इस महीने आम तौर पर प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पराली जलाने के कारण प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि दर्ज की जाती है। हालांकि, राजधानी ने इस साल अक्टूबर में वायु गुणवत्ता 'अच्छी' दर्ज की जो चार साल में पहली बार है। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' होता है । 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक' 101 से 200 के बीच  'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अक्टूबर में 122.5 मिमी वर्षा दर्ज की गयी जो 1956 में दर्ज की गई 236.2 मिमी बारिश के बाद इस महीने सबसे अधिक है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *