राज्यपाल पटेल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की दी बधाई
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है। उन्होंने मंगल कामना की है कि प्रदेश आत्म-निर्भरता के नये आयाम कायम करें। हर घर में सुख समृद्धि का वास हो। नागरिकों से अपील की है कि एकजुट होकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करें। लोकल के लिए वोकल हो। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश निर्माण संकल्प को पूरा करने में सहयोग करें।
