समाज को बांटने, वैमनस्यता फैलाने का हो रहा षड़यंत्र: मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज को बांटने, वैमनस्यता फैलाने का षड़यंत्र हो रहा है। इसे सबकी एकजुटता से विफल करना है। प्रदेश के कर्मचारियों को मध्यप्रदेश दिवस पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए भी संकल्प लेना है कि जब तक एक-एक नागरिक के अधिकार और कर्तव्यों की पूर्ति कराने के लिए काम करना है।

राजधानी के शौर्य स्मारक में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता का जो स्वरूप है, वह सरदार पटेल के कारण ही है। चाणक्य ने देश की मजबूती के लिए जो बातें कहीं हैं, उसे सरदार पटेल ने करके दिखाया है। अंग्रेजों की पालिसी शुरू से डिवाइड एंड रूल की थी और आजादी के वक्त भी वे इसे लागू करने की तैयारी में थे लेकिन सरदार पटेल जरूरत के मुताबिक उंगली सीधी और टेढ़ी करके सभी रियासतों के विलय का काम कराया। मुख्यमंत्री ने केवड़िा में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनवाए गए सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ प्रतिमा नहीं है बल्कि देश भर के विभिन्न स्थानों से एकत्र की गई धातु के साथ देशवासियों की भावना का प्रतीक है। अब वह एकता की प्रेरणा देने वाला और ऊर्जा प्रदान करने वाला स्थल बन गया है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, डीजीपी विवेक जौहरी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *