बहुत बड़े संकट में फंसी अमेरिकन एयरलाइंस, 800 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, हजारों उड़ाने और होंगीं कैंसिल 

वॉशिंगटन
अमेरिका में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भयानक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सैकड़ों फ्लाइट्स अब तक कैंसिल की जा चुकी हैं। अमेरिका में हालात ये हैं कि विमान उड़ाने के लिए पायलट और स्टाफ बचे ही नहीं है और बिना पायलट के फ्लाइट्स को कैंसिल किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक सैकड़ों फ्लाइट्स तो कैंसिल किए ही जा चुके हैं, ऐसी संभावना है कि, हजारों फ्लाइटों को और रद्द कर दिया जाएगा। फ्लाइट संकट में कैसे फंसा अमेरिका? फ्लाइट अवेयर डेटा वेबसाइट, जो अमेरिका में फ्लाइटों की देरी और उनके रद्द होने को लेकर तमाम जानकारियां रखती हैं और उन्हें ट्रैक करती हैं, उसने जानकारी दी है कि, अमेरिकन एयरलाइंस ने शुक्रवार और शनिवार को 800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं हैं और रविवार को 400 से अधिक रद्द होने की संभावना है। 

अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ डेविड सीमोर ने शनिवार को कर्मचारियों को एक ज्ञापन में कहा कि, गुरुवार को जोरदार तूफान आने के बाद मुश्किलों शुरू हो गईं, जिससे कंपनी के डलास हब की क्षमता पर गंभीर असर डाला है, जिसके बाद से फ्लाइट के कर्मचारी जो जहां थे, वहीं फंस गये और फ्लाइट का संचालन बंद करना पड़ा। 

12 कर्मचारियों की होगी नियुक्ति अमेरिकन एयरलाइंस कंपनी के बॉस ने कहा कि, मौसम की स्थिति में अचानक आए परिवर्तन की वजह से कर्मचारियों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है और फ्लाइट को लेकर जाने वाले पायरल भी सही वक्त पर वापस नहीं लौट पाते हैं और इसी वजह से अमेरिकन एयरलाइंस को इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि "नए महीने की शुरुआत के साथ जल्दी से परिचालन बहाल हो जाएगा।" कंपनी की तरफ से उन 1800 कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाया गया है, जिन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया था और कंपनी की तरफ से कहा गया है, इस साल दिसंबर के महीने तक 600 फ्लाइट कर्मचारी और चार हजार एयरपोर्ट कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कंपनी के पास कम कर्मचारी पिछले साल जब दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा था उस वक्त पैसे बचाने के लिए अमेरिकन एयरलाइंस ने भारी तादाद में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।

 जिनमें पायलट से लेकर एयरपोर्ट के दूसरे स्टाफ भी शामिल थे, और उसी का खामियाजा अब एयरलाइन कंपनी को भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकन एयरलाइंस ने पिछले साल भयानक स्तर पर छंटनी की थी, लेकिन अब फिर से काफी तेजी से पायलट और कर्मचारियों को हायरिंग की जा रही है। नहीं मिल रहे हैं पायलट अमेरिकन एयरलाइंस को आपातकालीन स्थिति में करीब 1500 पायलट्स की जरूरत है, लेकिन उतने पायलट मिल नहीं रहे हैं। और जो काफी ज्यादा ट्रेन्ड पायलट मिल भी रहे हैं, उन्हें कंपनी ज्वाइन करने और काम शुरू करने में वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि जितने रूपये बचाने के लिए कर्मचारियों को बचाने के लिए अमेरिकन एयरलाइंस ने निकाला था, उससे कई गुना ज्यादा पैसे बर्बाद हो चुके हैं। अमेरिकन एयरलाइंस की दलील अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा है कि, ज्यादातर यात्रियों को उसी दिन नये फ्लाइट में टिकट दे दी गई, जिस दिन उनका फ्लाइट कैंसिल हुआ था, लेकिन उसके बाद भी सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। 

आपको बता दें कि, अमेरिकन एयरलाइन 50 देशों में 6700 लोकेशन के लिए हर दिन 6700 उड़ानों को संचालित करती है। अमेरिकन एयरलाइंस कर्मचारियों की कमी का सामना करने वाली पहली एयरलाइन नहीं है, पिछले हफ्ते अमेरिका में 'साउथवेस्ट' को भी 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिसकी लागत $75 मिलियन थी। खराब मौसम और फ्लोरिडा के एक क्षेत्र में हवाई यातायात नियंत्रकों की अस्थायी कमी के कारण शुक्रवार दोपहर को समस्याएं शुरू हुईं। लेकिन कम स्टाफ होने की वजह से इस समस्या ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *