प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग ने बाग ग्राम का किया भ्रमण

भोपाल

प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने धार जिले के ग्राम बाग पहुँचकर बाग प्रिंट कार्य का अवलोकन किया।  उन्होंने  बाग प्रिंट के मास्टर शिल्पकार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्प गुरू मोहम्मद युसूफ खत्री  बिलाल  एवं अन्य शिल्पियों से चर्चा की। श्रीमती भारद्वाज ने बाग प्रिंट को तैयार किए जाने वाले वाली प्रोसेस को जाना और बाग प्रिंट शिल्प कला की प्रशंसा की ।

श्रीमती भारद्वाज कहा कि बाग प्रिंट को देश दुनिया में और नये डिजाइनर प्रोडक्ट बना कर पेश किए जाने की जरूरत है। इसके लिए विभाग प्रयास करेंगा। उनके साथ प्रख्यात डिजाइनर साधना व्यास भी थी। मध्यप्रदेश प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा अधिकारी डी. के. शर्मा एवं चेन सिंह चौहान उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *