मुख्यमंत्री चौहान ने किया डॉ. होमी भाभा को नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पद्मभूषण से अलंकृत डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया। डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म मुंबई में 30 अक्टूबर, 1909 को हुआ। उन्हें भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। उन्होंने 'टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च' और 'भाभा एटॉमिक रिसर्च सेण्टर' की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. भाभा को नमन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाने की कल्पना करने और उसे साकार करने वाले महान स्वप्नदृष्टा के रूप में आप सदैव स्मृति में रहेंगे। उनका निधन 24 जनवरी 1966 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *