बैंक से लेनदेन में ‘ऐप’ पहली पसंद, लेकिन अमेरिका, जर्मनी और हांगकांग में बैंकिंग ऐप की चाहत कम
नई दिल्ली
कोरोना महामारी ने बैंकिंग के तरीके में भी बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। कोरोना के बाद बैंकिंग उपभोक्ताओं का रुझान बैंक की वेबसाइट से कम होकर ऐप की ओर तेजी से बढ़ा है। यूगोव की ओर से की गई सर्वे रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 43 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बैंकिंग के लिए ऐप के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने की बात स्वीकारी है। वहीं, भारत में 39 फीसदी उपभोक्ता बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। वैश्विक स्तर पर 26 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बैंक की वेबसाइट को प्राथमिकता देने की बात कही जबकि केवल 20 प्रतिशत ने बैंकिंग के लिए बैंक शखा में जाने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार,मेक्सिको में 57 फीसदी, इंडोनेशिया में 55 फीसदी और ब्रिटेन में 52 फीसदी लोग अपनी बैंकिंग जरूरत को पूरा करने के लिए बैंक के ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
इन इन तीन देशों में क्रमशः 8, 6 और 26 फीसदी लोग ही बैंकिंग के लिए बैंक की वेबसाइट का सहारा लेते हैं। प्रतिशत आवेदन आधारित बैंकिंग के अधिक आदी देखा गया, निम्नलिखित देशों में वेबसाइट आधारित बैंकिंग को प्राथमिकता दी गई। जबकि कम लोगों ने निम्नलिखित देशों में ऑनलाइन वेबसाइट बैंकिंग को प्राथमिकता दी, जो एक झटके के रूप में सामने आया, वह यह था कि उपरोक्त देशों में क्रमशः 22, 29 और 16 के अनुपात के साथ बैंक अनुभव में ऑनलाइन की तुलना में अधिक उपयोगकर्ता पसंद करते थे।
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, हांगकांग और जर्मनी के लोगों में बैंकिंग ऐप के प्रति दिलचस्पी कम है। इन तीनों देशों में क्रमश: 34, 34 और 24 फीसदी लोग अपने लेनदेन को पूरा करने के लिए बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों की संख्या अमेरिका में 30 फीसदी , हांगकांग में 29 फीसदी और जर्मनी में 44 फीसदी है। वहीं, इन तीन देशों में क्रमशः 24, 21 और 14 फीसदी लोगों ने बैंक जाना पसंद किया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मैक्सिको और चीन में आधे से अधिक लोगों की पहली पसंद ऐप है। इन चारों देश में बैंकिंग के लिए ऐप के इस्तेमाल करने वालों की संख्या क्रमश: 52, 55, 57 और चीन 51 फीसदी है। वहीं, वेबसाइट इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से घट रही है। टेलीफोन बैंकिंग को लेकर भी लोगों में उदासीनता देखने को मिली है।
भारत में तेजी से बढ़ रहा रुझान
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में भी बैंकिंग ऐप को लेकर तेजी से रुझान बढ़ा है। यहां पर अभी 39 फीसदी बैंकिंग उपभोक्ता बैंक के ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, 21 फीसदी बैंक की वेबसाइट के जरिये अपना काम करते हैं। साथ ही इस डिजिटल दौड़ में भी सर्वे में शामिल 27 फीसदी उपभोक्ताओं ने बैंक शखा जाने की बात कही। वहीं, सिर्फ पांच फीसदी उपभोक्ता ने कहा कि वह टेलीफोन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं।
