पेट्रोल-डीजल के आज भी बढ़े दाम, अब दिल्ली में पेट्रोल 108 के पार, कोलकाता में भी डीजल ने लगाया शतक
नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई है। आज यानी गुरुवार की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 120.52 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 111.39 रुपये बिक रहा है।
रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 18 पैसे का अंतर रह गया है। यहां पेट्रोल 102.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.36 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल की कीमतें 119.80 रुपये प्रति लीटर है तो बालाघाट में पेट्रोल की कीमत आज 119.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 108.29 रुपये और डीजल की कीमत 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 114.14 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। कोलकाता के लोगों को अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.78 रुपये खर्च करने पड़ेंगे तो डीजल के लिए 100.14 रुपये। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 105.13 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल101.25 रुपये प्रति लीटर।
