बजाज फाइनैंस ने फेस्टिव सीज़न के दौरान ग्राहकों से इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की
गाज़ियाबाद
बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने अपने ग्राहकों तथा आम जनता को इस फेस्टिव सीज़न के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन लोन में होने वाली धोखाधड़ी और इसी तरह की अन्य साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है। साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत, कंपनी ने ई-मेल, अपने कस्टमर पोर्टल तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ग्राहकों से साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से सावधान रहने का आग्रह किया गया है, साथ ही इसमें ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते समय सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए हैं।
फेस्टिव सीज़न की शुरुआत होने ही वाली है, और ऐसे मौके पर लोग इंस्टेंट लोन पाने, ऑनलाइन खरीदारी करने, तरह-तरह के छूट तथा कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठाने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से उनके साइबर धोखाधड़ी के जाल में फंसने की संभावना बढ़ जाती है। लिहाजा, ग्राहकों के लिए सतर्क रहना और धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें सोशल मीडिया पर फर्ज़ी विज्ञापन, जाली वेबसाइट, पहचान की चोरी, फर्ज़ी नौकरी की पेशकश, विशिंग, फ़िशिंग, सिम स्वैपिंग, UPI धोखाधड़ी, लोन की मंजूरी के नक़ली दस्तावेज़, झूठे लोन पर बेहद शानदार ऑफ़र, संदिग्ध फोन कॉल, बजाज फाइनैंस लिमिटेड के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले धोखेबाज़ों के फोन कॉल, SMS या अलग-अलग मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक, इत्यादि सहित कई अन्य तरीके भी शामिल हैं।
लोगों को जागरूक बनाने वाली यह एडवाइजरी, इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के बारे में ग्राहकों को जानकारी देने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसके माध्यम से धोखेबाज़ों द्वारा भोले-भाले लोगों को लोन का झांसा देकर ठगने एवं साइबर सुरक्षा धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया गया है। इसके जरिए कंपनी ने लोगों को ठगे जाने से बचने के सरल उपायों के बारे में भी बताया है, जिनका पालन किया जाना चाहिए।
क्या करें
- बजाज फाइनैंस की ओर से प्राप्त लोन ऑफ़र के बारे में सही जानकारी, हमेशा www.bajajfinserv.in पर या किसी भी नज़दीकी शाखा कार्यालय में जाकर प्राप्त करें
- किसी भी ऑफ़र के लिए आगे बढ़ने से पहले, हमेशा हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर सत्यापित ब्लू टिक मार्क की जांच करें
- अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार में हमारे सपोर्ट पेज www.bajajfinserv.in/reach-us/ को बुकमार्क करें
- तुरंत लोन देने की पेशकश करने वाले, तथा फोन/SMS/ई-मेल के जरिए आपसे जानकारी मांगने वाले अनजान कॉलर्स से बात करते समय हमेशा सावधान रहें
- समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलें, तथा अपने पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए अल्फा न्यूमेरिक और सिंबॉलिक कैरेक्टर्स का उपयोग करें
- अपने डिवाइस में असरदार एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें
- हमेशा 'https' से शुरू होने वाली सुरक्षित वेबसाइटों पर ही जाएँ
- रिमोट एक्सेस ऐप्स की जरूरत नहीं होने पर उसे अनइंस्टॉल करें
- सभी प्लेटफॉर्म और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें
- किसी भी तरह की लेनदेन के बारे में तुरंत सूचना पाने के लिए अपने संपर्क विवरण को अपडेट रखें
- साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी घटना के बारे में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर 155260 पर रिपोर्ट करें (https://cybercrime.gov.in/Webform/Helpline.aspx)
क्या नहीं करें
- बजाज फाइनैंस लिमिटेड या उसकी किसी सहायक कंपनी से लोन लेने के लिए कभी भी प्रोसेसिंग शुल्क/GST या TDS शुल्क/ बाद में वापस किए जाने वाले शुल्क के रूप में किसी तरह की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करें
- कभी भी गोपनीय जानकारी को फोन पर किसी के साथ साझा न करें, भले ही वे बजाज फाइनैंस लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हों
- हमारी वेबसाइट तक पहुंचने के लिए कभी भी सर्च इंजन पर भरोसा नहीं करें, क्योंकि इस तरह आप गुमराह होकर बजाज फाइनैंस लिमिटेड की फर्ज़ी वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं
- भुगतान प्राप्त करने के लिए कभी भी किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें, साथ ही किसी भी ऐप या अपने डिवाइस पर अपने कार्ड के विवरण को सेव नहीं करें
- कभी भी अपना मोबाइल नंबर, OTP, पता, जन्मतिथि, EMI कार्ड की जानकारी, PAN/आधार नंबर या चेक बुक की प्रतियां अनजान लोगों के साथ या ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करें
- अनजान लोगों से संदिग्ध अटैचमेंट के साथ आने वाले ई-मेल को कभी भी नहीं खोलें और न ही उनका जवाब दें
- अनजान स्रोतों से SMS के जरिए प्राप्त होने वाले संदिग्ध वेब लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करें, क्योंकि इससे आपके डिवाइस में 'एनी डेस्क' जैसा रिमोट कंट्रोल ऐप डाउनलोड हो सकता है, जो आपके मोबाइल डिवाइस से होने वाले सभी लेनदेन को नियंत्रित करेगा
- कभी भी स्कैम कॉलर से बातचीत में नहीं उलझें, जो आपसे बिना जरूरत के थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन डाउनलोड करने का अनुरोध करते हैं या आपकी डिवाइस सेटिंग बदलने के लिए एक्सेस मांगते हैं
- बजाज फाइनैंस कस्टमर सपोर्ट टीम से संपर्क किए बिना, किसी भी मोबाइल नंबर से आने वाले कॉल पर कभी भी कार्रवाई न करें
