Swiggy ने महिला कर्मचारियों को दो दिन Period-leave देने की घोषणा की

नई दिल्ली
 ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर के लिए सराहनीय पहल की है। उन्होने महिला कर्मचारियों को महीने में दो दिन पीरियड लीव (Period Leaves) देने की घोषणा की है। इस छुट्टी केलिए उनसे न किसी तरह का सवाल किया जाएगा, न ही वेतन काटा जाएगा।

दुनियाभर में कामकाजी महिलाओं को माहवारी के समय छुट्टी देने को लेकर लंबे समय से वाद-विवाद, विचार-विमर्श चला आ रहा है। किसी का कहना है कि जब महिलाएं काम के लिए निकली हैं और समानता की बात करती हैं तो पीरियड लीव की डिमांड करना उचित नहीं। वहीं कई लोग मानते हैं कि शारीरिक संरचना और प्राकृतिक चक्र के कारण महिलाओं को माहवाली के दिनों में विश्राम की जरूरत है और उन्हें पेड लीव दी जानी चाहिए। अब इसी सिलसिले को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाते हुए ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘नो-क्वेश्चन-आस्कड, टू-डे पेड मंथली पीरियड टाइम ऑफ पॉलिसी’ का विकल्प दिया है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए कई और सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं जिनमें महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘सेफ जोन’ और शाम 6 बजे तक ही डिलीवरी के समय जैसे फैसले लिए गए हैं। स्विगी की इस पहल की अब दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *