हिन्दू युवा मँच ने घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

राजनांदगाँव। हिन्दू युवा मँच ने एलपीजी रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने और सब्सिडी की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में स्थानांतरित करने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मँच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया है कि, वर्तमान समय में महंगाई आसमान छू रही है। खाने से लेकर, ईंधन, राशन, सब्जियाँ, फल हर अन्य दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं का मूल्य आये दिन और तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक घर तक घरेलू गैस के कनेक्शन तो पहुँचा दिए लेकिन इन गैस सिलेंडर में ईंधन भराना अब मुश्किल जान पड़ रहा है। दिन प्रतिदिन घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने रसोईघर का जायका बिगाड़ दिया है। एक तरफ घरेलू गैस सिलेंडर भी महँगे होते चले गए और दूसरी तरफ सब्सिडी भी खत्म होती चली गई।

हिन्दू युवा मँच के जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, केंद्र सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से और षड्यंत्र करके हर महीने घरेलू एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को ही खत्म कर दिया है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बीतें साढ़े 7 वर्षों में इस कदर उछाल आया है कि, महँगे एलपीजी गैस ने आम आदमी की कमर तोड़कर ही रख दी है। बीते साढ़े 7 वर्षो की गणना करें तो हम पाएंगे की एलपीजी रसोई गैस की कीमतें बढ़कर दुगुनी से भी ज्यादा हो गई है। 1 मार्च 2014 की अगर बात करें तो घरेलू एलपीजी गैस 14.2 किग्रा का खुदरा मूल्य लगभग 400 रुपए प्रति सिलेंडर था जो आज दुगुने से भी ज्यादा बढ़कर लगभग 990 रुपये के लगभग पहुँच गया है। जुलाई 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी रसोई गैस का बाजार मूल्य 637 रुपये था, जो घटकर 594 रुपये रह गया था। इस पर पेट्रिलियम मंत्रालय का कहना है कि, मई 2020 से सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत समान हो गई है और अब इसमें कोई अंतर नही रह गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *