सिम्स में डीन तृप्ति नागरिया भेंजी गई रायपुर, एमएस पुनीत भी गए हटाए
बिलासपुर
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सिम्स की बिगड़ी हुई चिकित्सा व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सिम्स की डीन डाक्टर तृप्ति नगरिया को रायपुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। उनके जगह डा. केके सहारे को नया डीन बनया गया है। वही डाक्टर पुनीत भारद्वाज को एमएस से हटाते हुए उनके बदले डाक्टर नीरज शिंदे को एमएस बनाया गया है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सिम्स की लचर व्यवस्था की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पास पहुंची थी, इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासनिक सर्जरी की बात कही थी। इसी का नतीजा हैं कि आज सिम्स की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह इसी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. केके सहारे को सिम्स का नया डीन बनाया गया है। इसके अलावा एमएस डॉ. पुनीत भारद्वाज को पद से हटाते हुए डॉ. नीरज शिंदे को एमएस बनाया गया है।
अप्रत्याशित रूप से पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. बीपी सिंह पर भी तबादले की गाज गिरी है। इससे पहले भी उनका तबादला किया गया था, लेकिन ऊपर स्तर पर अच्छी पूछ परख व पहचान होने पर वे फिर से सिम्स पहुंच गए थे। लेकिन इस बार राजनीति चल नहीं पाई और उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
