अमर हो जाये नाम, करें ऐसा काम – मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को हरदा में शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से आव्हान किया कि शहीदों के जीवन-चरित्र से हमें सदैव सबक मिलता है कि काम हमेशा ऐसा होना चाहिये कि नाम अमर हो जाये।

मंत्री पटेल ने हरदा नगरपालिका में मौजूद शहीद गैलरी में शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिये शहीदों ने अपना बलिदान दिया है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश-प्रदेश के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देना चाहिये, जिससे कि उनके सपनों का सशक्त और समृद्धशाली भारत बनाया जा सके।

समारोह में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी, हरदा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि अमर सिंह मीणा और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *