धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

राजनांदगांव
शासन की धनवंतरी सस्ती योजना के तहत 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ करेगें। जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के नगरीय निकायों में भी धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किये जा रहा है। मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना प्रारंभ करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुवेर्दी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सुगमता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शासन द्वारा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजनांतर्गत धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों को आधी कीमत में दवा उपलब्ध कराने 20 अक्टूबर से सस्ती दवा दुकान प्रारंभ किया जा रही है। योजना के क्रियान्वयन के तहत राजनांदगांव शहर एवं जिले में धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर खोले जाने जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्देश दिये थे, निर्देश के अनुक्रम में जिले के नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ में 1-1 दुकान, नगर पंचायत डोंगरगांव , अम्बागढ़ चौकी, छुरिया, छुईखदान व गंडई में 1-1 दुकान एवं नगर निगम सीमाक्षेत्र में 2 दुकान कुल 09 दुकान प्रारंभ किया जाना है। जिसमें से 05 दुकान राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़ व डोंगरगॉव में दुकानों के लिये निविदा दर प्राप्त हो गयी है। जहॉ 20 अक्टूबर से दुकाने संचालित की जायेगी एवं शेष नगरीय निकायों के 4 दुकानों के लिये द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्राप्त होते ही वहा भी दुकानें संचालित की जायेगी।

राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में दो स्थानों पर रेल्वे स्टेशन टेक्सी स्टैण्ड के पास एवं कमला कालेज रोड हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास 20 अक्टूबर से धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ हो जायेगा। जिसमें आम जनता को ब्रांडेड जेनरिक दवाईया एवं सर्जिकल आइटम्स सस्ती दरों पर सुलभता से प्राप्त हो सके। उक्त दुकान में सस्ती दवाईयों के अलावा जनरल आइटम, जैसे रिंगगार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपोराइजर, इनहेर्लस, डेटॉल, इच गार्ड, वेपोराईजर मशीन, सेनेटरी पैड, मास्क, सेनेटाईजर, आदि भी प्राप्त हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *