मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर में गौ शाला संचालकों को सम्मानित करेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार, 20 अक्टूबर को जबलपुर और पन्ना में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं। जबलपुर में विद्या सागर जीवदया गौ सेवा सम्मान योजना में प्रादेशिक कार्यक्रम हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद जबलपुर के तिलवारा घाट स्थित दयोदय पशु संवर्धन एवं पर्यावरण केन्द्र गौ शाला में आचार्य विद्या सागर जी के सानिध्य में प्रदेश की उत्कृष्ट गौ शालाओं और जीवदया के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान 20 अक्टूबर की शाम पन्ना में किशोर जू, जगन्नाथ स्वामी जू सहित समस्त मंदिरों के दर्शन करेंगे और पन्ना में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान प्राणनाथ मंदिर पहुँचकर शरद पूर्णिमा महोत्सव में भी शामिल होंगे। इस महोत्सव में गुजरात सहित देश के विभिन्न प्रांतों के धामी संप्रदाय के अनुयायी प्रतिवर्ष हिस्सा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *