व्हाइट मोनोकनी में Freida Pinto ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मुंबई

 

स्लमडॉग मिलियनेयर फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो जल्द ही मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के इस फेज को एंजॉय कर रहीं फ्रीडा ने अपने बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. व्हाइट मोनोकनी में फ्रीडा की ये फोटोज सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं. इसी के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के आने वाले फेज के लिए एक्साइटमेंट जाह‍िर की है.

फ्रीडा लिखती हैं- 'Wow! क्या कमाल का साल रहा, शानदार विकास और सीख मिली है. मैं शांत‍ि, विनम्रता, कृतज्ञता और खुले दिमाग से नए फेज में जाने का इंतजार कर रही हूं.  मेरा दिल नई जिंदगी के लिए प्यार और उम्मीद से धड़कता है.'

इन तस्वीरों में फ्रीडा व्हाइट मोनोकनी पहने खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने Barton Sprins Pool में पत्थरों पर लेटे और पानी के बीच खड़े होकर शानदार पोज दिए हैं. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फ्रीडा के चेहरे पर ग्लो भी देखा जा सकता है.

इससे पहले फ्रीडा ने बेबी शावर की फोटोज शेयर की थीं. सिंपल व्हाइट ड्रेस में बेबी शावर के डेकोरेशन के बीच फ्रीडा काफी खुश दिखाई दीं.

फ्रीडा ने फोटो शेयर कर लिखा, “इस प्यारी गोदभराई की याद ताजा कर रही हूं, मेरी बहनों को धन्यवाद जिन्होंने मेरे इस दिन को इतना खास बनाया.'' उन्होंने बेबी शावर के स्पेशल डेकोरेशन करने वालों का नाम टैग करते हुए उन्हें भी धन्यवाद दिया है.

पोस्ट पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक्ट्रेस को बधाई दी है. उन्होंने लिखा 'Beauty'. मैं आपके लिए बहुत खुश हूं ! प्यार भेज रही हूं.” फ्रीडा के दोस्तों और प्रशंसकों ने भी इस पोस्ट पर उन्हें प्यार भेजा. ऋचा के अलावा नरगिस फाखरी ने भी फ्रीडा की तारीफ की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *