उप्र चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को देगी 40% टिकट-प्रियंका वाड्रा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। प्रियंका वाड्रा ने बताया कि 15 नवंबर पर चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 40 फीसदी यानी करीब 100 सीट पर कांग्रेस की महिला उम्मीदवार नजर आएंगी। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मेरा बस चलता तो 50% टिकट महिलाओं को दे देती। अपने विपक्षियों से कहना चाहूंगी कि मेरी आलोचना करने के लिए नए तरीके ढूढ लें। मैं लड़ूंगी और मेरे साथ प्रदेश बदलाव के लिए लड़ेगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। उन्होंने इस दौरान यूपी में अपराध का शिकार लड़कियों और परिवारों का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस का यह फैसला ऐसे ही पीड़ितों के लिए है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यह फैसला महिला सशक्तिकरण के लिए लिया गया है। इसके पीछे और कोई दूसरा कारण नहीं है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे यूपी की प्रभारी हैं और उन्होंने यूपी के लिए महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का फैसला किया है। यदि पार्टी अन्य राज्यों में भी इस फैसले को लागू करती है तो उन्हें खुशी होगी।

चुनाल लड़ेंगी या नहीं, प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे सही समय पर इसका फैसला करेंगी। वहीं प्रदेश में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर भी सही समय पर फैसला करने की बात प्रियंका ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *