मुख्य सचिव बैंस की अध्यक्षा में सुधरेगी विद्युत वितरण व्यवस्था

भोपाल
प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए राज्य सरकार ने डिस्ट्रीब्यूशन रिफार्म्स समिति का गठन किया है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस इस समिति के अध्यक्ष होंगे।  इस समिति में अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वित्त, वन, उर्जा , राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रंबंध संचालक इसके सदस्य एवं संयोंजक होंगे।

यह समिति राज्य स्तर पर योजना की प्रगति के साथ ही मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के लिए एक्शन प्लान के संबंध में अनुशंसाए देगी।  विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी के अनुमोदन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर पर अनुशंसाए प्रस्तुत करेगी। नोडल एजेंसी की सहमति से क्रियान्वयन की प्रणाली परिवर्तन हेतु स्वीकृति प्रदान करेगी। कार्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति के साथ ही गुणवत्ता की समीक्षा भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *